HomeAasthaआज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 12 दिसंबर का...

आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 12 दिसंबर का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, शुभ अंक और उपाय

पंचांग (12 दिसंबर, 2025) तिथि: अष्टमी नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी करण: कौलव पक्ष: कृष्ण योग: प्रीति वार: शुक्रवार

पंचांग (12 दिसंबर, 2025)
तिथि: अष्टमी
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: प्रीति
वार: शुक्रवार

आज का शुभ मुहूर्त: 07:10 AM–10:58AM
राहुकाल: 10:58AM–12:14PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:53AM–12:34PM
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं, हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खान-पान में संयम बरतें। आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

वृषभ राशि
आज आप किसी बदनामी वाली परिस्थिति में फंस सकते हैं। काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में क्लेश उत्पन्न हो सकता है, इसलिए व्यर्थ के झगड़े से बचें। आपके स्वभाव में जिद और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि
शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कई लोग आपसे मिलने आ सकते हैं। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत व्यस्त रहेगी। छोटी-मोटी यात्राएं संभव हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें

ये भी पढ़ें:  राशिफल: कारोबार में मुनाफा होगा या मिलेगा धोखा, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल और ये अचूक उपाय

कर्क राशि
आशावादी रहें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास आपकी इच्छाओं के लिए नए अवसर खोलेगा। यदि आपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया है तो आज लौटा दें, अन्यथा कानूनी समस्या हो सकती है। ज़रूरत के समय दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने से लाभ होगा। यात्रा के लिए दिन शुभ नहीं है। जीवनसाथी की ओर से विशेष उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

सिंह राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर की परेशानियों के कारण कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से अनावश्यक विवाद न करें। काम में सुधार के लिए अधिक ध्यान दें। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

कन्या राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश लाभकारी रहेगा। शाम को घूमने-फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : क्या कहती है ग्रहों की चाल, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

तुला राशि
आज आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत के बाद भी थोड़ा निराशा मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट-वगैरह की आशंका है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूल से सूर्य की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आप कार्य में लापरवाही कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय पर ध्यान देना आवश्यक है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव संभव है, परंतु पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: तांबे का सिक्का बहते पानी में प्रवाहित करें।

धनु राशि
आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट निवेश में लाभ संभव है। कामकाज पर ध्यान दें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कार्य हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चांदी धारण करें।

मकर राशि
आज का दिन अधिकतर समय घरवालों के साथ बीतेगा। किसी को पैसा उधार न दें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। माता को कष्ट संभव है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: उगते सूर्य के सामने ॐ का उच्चारण करें।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक चौगान में 23 को होगा 'गुरमत समागम', महान पंथक हस्तियां गुरबाणी कीर्तन से संगत को करेंगी निहाल

कुंभ राशि
पुराने प्रोजेक्ट्स की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसा कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लोगों से मेलजोल अच्छा रहेगा। आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। थकान दूर करने के लिए विलासिता की वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

मीन राशि
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अधिक खाने से बचें। परिवार में बचत को लेकर विवाद हो सकता है। कई मामलों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा के प्रति सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफ़ेद
उपाय: गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More