HomeAasthaश्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री...

श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 4 फरवरी को ऊना में श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के वार्षिक धार्मिक महोत्सव में भाग लेंगे।

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 4 फरवरी को ऊना में श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के वार्षिक धार्मिक महोत्सव में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में विशेष रूप से शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

बता दें कि श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज द्वारा हर वर्ष 1 से 12 फरवरी तक धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजनों के क्रम में श्री राधाकृष्ण जी के श्रीविग्रह स्थापना दिवस का उत्सव मनाते हुए ऊना शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाती है।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे 707 पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 4 महिलाओं समेत 5 लोग घायल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More