HomeAastha44 हजार रानियों की कैद में फंसे देव श्रीबड़ा छंमाहू! हजारों की...

44 हजार रानियों की कैद में फंसे देव श्रीबड़ा छंमाहू! हजारों की ताकत भी बेअसर, जूठ लगते ही टूटा ‘चवाली माता का बंधन’

तीन माह के स्वर्ग प्रवास के बाद देव श्रीबड़ा छंमाहू के धरती लोक पर लौटते ही सराज घाटी में अद्भुत और रोमांचकारी दृश्य देखने को मिला, जब चवाली माता के दरबार में देवता 44 हजार रानियों के बीच ऐसे बंध गए कि

कुल्लू : तीन माह के स्वर्ग प्रवास के बाद देव श्रीबड़ा छंमाहू के धरती लोक पर लौटते ही सराज घाटी में अद्भुत और रोमांचकारी दृश्य देखने को मिला, जब चवाली माता के दरबार में देवता 44 हजार रानियों के बीच ऐसे बंध गए कि हजारों श्रद्धालु मिलकर भी देवरथ को हिला नहीं पाए। हालात ऐसे बने कि अंत में परंपरागत उपाय अपनाना पड़ा, जिसके बाद ही देवरथ दोबारा आगे बढ़ सका।

बताया गया कि देव श्रीबड़ा छंमाहू रविवार को देवराज इंद्र की सभा से लौटकर कोटला गांव पहुंचे, जहां उनके स्वागत में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। स्वर्ग से वापसी की खुशी में देवता को सोने-चांदी के आभूषणों और फूलों से सजाया गया और विधिवत दर्शन किए गए। इसके बाद देवता की कोठी से चवाली माता मंदिर तक भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:  बेमौसम बूंदाबांदी ने बढ़ाई सिरमौर के किसानों की टेंशन, जौ-गेहूं भीगे, लहसुन पर भी संकट

मान्यता के अनुसार देव श्रीबड़ा छंमाहू की 44 हजार रानियां हैं और स्वर्ग से लौटने के बाद वे सबसे पहले उनसे मिलते हैं। इसी परंपरा के तहत जब देवता चवाली माता के दरबार पहुंचे तो रानियों के मिलन का दृश्य भाव-विभोर कर देने वाला बन गया। इस दौरान रानियों ने देवरथ को अपने कब्जे में ले लिया और देवता वहीं स्थिर हो गए।

देव मिलन के बाद जब श्रद्धालुओं ने देवरथ को वापस कोटला गांव लाने का प्रयास किया तो हजारों लोगों ने डोरे लगाकर रथ को खींचना शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद देवरथ टस से मस नहीं हुआ। यह देखकर देव हरियानों ने समझ लिया कि देवता रानियों के वश में हैं। इसके बाद परंपरागत मान्यता के अनुसार उपाय किया गया। हरियानों ने देवरथ से बंधे डोरों पर जूठ लगाया, जिसके बाद अचानक देवरथ चवाली माता की कैद से मुक्त हो गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं श्री परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

इसके बाद जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने रथ को खींचकर वापस कोटला गांव पहुंचाया, जहां महिलाओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवता का भव्य स्वागत किया। इस देव यात्रा में कुल्लू और मंडी जिलों के अलावा प्रदेश भर से श्रद्धालु पहुंचे और देव श्रीबड़ा छंमाहू के दरबार में हाजिरी भर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि देव श्रीबड़ा छंमाहू ब्रह्मा, विष्णु, महेश, आदि शक्ति और शेष के अवतार हैं और छह शक्तियों के सामूहिक स्वरूप के रूप में सृष्टि के रचयिता माने जाते हैं। कारदार मोहन सिंह और पुजारी धनेश गौतम ने भी इस पूरे आयोजन और परंपरा की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  House of Lords को संबोधित करने वाले देश के पहले CM बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More