HomeAasthaनववर्ष पर श्री रेणुकाजी तीर्थ में हवन यज्ञ, श्रद्धालुओं का लगा तांता

नववर्ष पर श्री रेणुकाजी तीर्थ में हवन यज्ञ, श्रद्धालुओं का लगा तांता

श्री रेणुकाजी ः नववर्ष के अवसर पर श्री रेणुका जी विकास बोर्ड की ओर से तीर्थ में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. इस मौके पर देश और प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की गई. इसमें मुख्य याज्ञिक तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर रहे.
इस दौरान श्री रेणुकाजी तीर्थ में श्रद्धालुओं का भी तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की और अपने परिवार के लिए मंगल कामना का आशीर्वाद प्राप्त किया. दिनभर श्री रेणुकाजी तीर्थ में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा.
श्री रेणुकाजी तीर्थ में हुए हवन यज्ञ के दौरान श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, संगड़ाह बीडीसी उपाध्यक्ष चतर सिंह और मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश कपिल के अलावा पंडित रविदत्त, राजेंद्र दत्त, माताराम, तारादत्त, वीरेंद्र ठाकुर आदि ने हिस्सा लिया.
ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने नाहन विस क्षेत्र में किए 1 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More