HomeAccidentभारी बारिश के बीच गाय को बचाने खड्ड में उतरा व्यक्ति पानी...

भारी बारिश के बीच गाय को बचाने खड्ड में उतरा व्यक्ति पानी के तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू जारी VIRAL VIDEO

खड्ड में पानी का बहाव इतना तेज था कि वह संभल नहीं पाया और चपेट में आ गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पानी में डूबा शख्स पानी में डूबता नजर आ रहा है। अभी तक लापता का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह पांवटा साहिब उपमंडल के टोका नगला गांव के अजीवाला में गाय को बचाने के लिए बलवंत सिंह खड्ड में उतर गया, लेकिन इस बीच खड्ड का तेज बहाव उसे ले डूबा।

सूचना मिलते ही एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की सहायता से गोताखोरों को तैनात किया गया है और सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी है।

जानकारी मिली है कि बलवंत खड्ड में डूबी गाय को बचाने के लिए उतरा था। खड्ड में पानी का बहाव इतना तेज था कि वह संभल नहीं पाया और चपेट में आ गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पानी में डूबा शख्स पानी में डूबता नजर आ रहा है। अभी तक लापता का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें:  उपलब्धि : सिरमौर के इन 3 युवाओं ने पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

उधर, प्रशासन ने लोगों से अपील की कि इस प्रकार की जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में तुरंत प्रशासन या राहत दल को सूचित करें और स्वयं खतरे में न पड़ें।

बता दें कि जिला सिरमौर में बीती रात भारी गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। इस मूसलाधार बारिश से नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे लगातार जोखिम बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:  पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में राजगढ़ बाजार रहा बंद, गुनहगारों के खिलाफ मांगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More