HomeAccidentपांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर सुबह सवेरे पलटा ट्राला, हादसा टला

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर सुबह सवेरे पलटा ट्राला, हादसा टला

गनीमत ये रही कि जिस समय ये हादसा पेश आया, उस वक्त कोई दूसरा वाहन अनियंत्रित ट्राले की चपेट में नहीं आया। ट्राले में लोड बजरी हाईवे पर फैल गई। यहां दूसरे वाहनों को पास देने के लिए सिर्फ एक लेन का कुछ हिस्सा बचा है।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर सुबह सवेरे बजरी से लदा एक ट्राला पलट गया। हादसा गोशाला के समीप एक तीखे मोड़ पर पेश आया। इस दौरान कुछ समय के लिए यहां जाम भी लगा रहा। इससे वहां चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला कालाअंब की ओर जा रहा था। इस बीच ट्राले का पिछला हिस्सा पलट गया। गनीमत ये रही कि जिस समय ये हादसा पेश आया, उस वक्त कोई दूसरा वाहन अनियंत्रित ट्राले की चपेट में नहीं आया। ट्राले में लोड बजरी हाईवे पर फैल गई। यहां दूसरे वाहनों को पास देने के लिए सिर्फ एक लेन का कुछ हिस्सा बचा है। ऐसे में बड़े वाहनों को यहां से निकालने में मुश्किलें हो रही हैं। यहां पहले ही सड़क तंग है।

ये भी पढ़ें:  देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच बड़ा देव कमरूनाग ने कमरू घाटी से किया प्रस्थान, 9 दिन चलेगी पैदल यात्रा

बता दें कि इस हाईवे पर आए दिन रेत-बजरी से लदे ओवरलोड ट्रालों के खराब होने और दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं। खजुरना से नाहन की ओर चढ़ाई चढ़ते वक्त ऐसे ओवरलोड ट्राले हांफ रहे हैं, जो हाईवे पर जाम का कारण बन रहे हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More