HomeAccidentनौहराधार-हरिपुरधार सड़क पर चौरास में हादसा, गिरने के बाद ढांक में फंसा...

नौहराधार-हरिपुरधार सड़क पर चौरास में हादसा, गिरने के बाद ढांक में फंसा सीमेंट से लदा ट्रक

नौहराधार : जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में सड़क हादसा हुआ, जहां एक ट्रक सड़क से बाहर अनियंत्रित होने के बाद ढांक में फंस गया. गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है.

हादसा नौहराधार-हरिपुरधार सड़क पर चौरास गांव के पास हुआ. ट्रक सीमेंट से लदा था. सड़क से बाहर लुढ़कने के बाद ट्रक गहरी ढांक में जा फंसा. इससे ड्राइवर और क्लीनर की जान बच गई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर सड़क काफी तंग है और पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और सरकार से मांग की कि यहां पर सड़क को चौड़ा किया जाए. इसके साथ साथ क्रैश बैरियर जैसी व्यवस्था भी सड़क पर की जाए. सड़क पर कई जगह ब्लैक स्पॉट हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 750 ग्राम चरस के साथ धरा संगड़ाह क्षेत्र का 25 वर्षीय युवक 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More