HomeAccidentसिरमौर में सड़क हादसा, एक ही गांव के 2 युवकों की दर्दनाक...

सिरमौर में सड़क हादसा, एक ही गांव के 2 युवकों की दर्दनाक मौत, भारापुर इलाके में पसरा शोक

हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना रात को ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर पुलिस थाना नाहन की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर गत रात सड़क हादसा पेश आया। हादसे में एक ही गांव के 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। ये दुर्घटना शंभूवाला के समीप हुई।

मृतकों की पहचान 22 साल के नरेंद्र पाल पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी भारापुर और 23 साल के महेश पुत्र नेत्र सिंह निवासी भारापुर (धौलाकुआं) के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक (बुलेट) पर सवार होकर खजुरना पुल की तरफ से अपने घर भारापुर की ओर जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही दोनों युवक शंभूवाला के समीप पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डंगे से टकरा गई।

ये भी पढ़ें:  ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना रात को ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर पुलिस थाना नाहन की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  बनोग-धार क्यारी सड़क की खराब हालत जल्द सुधारने के निर्देश, विधायक सोलंकी ने किया निरीक्षण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More