Home Accident तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार बच्ची सहित 3 घायल,...

तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार बच्ची सहित 3 घायल, एक महिला पीजीआई रेफर, चालक फरार

तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार दो महिलाएं और एक बच्ची घायल हो गईं। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

0
accident

नालागढ़ : झीडीवाला-नालागढ़ सड़क पर हुए हादसे में बच्ची सहित 3 लोग घायल हुए हैं। हादसा प्रकाश ढाबा के पास पेश आया, जहां तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार दो महिलाएं और एक बच्ची घायल हो गईं। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक स्कूटी नंबर HP12S-8380 पर सवार तीनों लोग टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल नालागढ़ ले जाया गया, जहां रंजना देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज के स्थानांतरण पर भाजपा का संघर्ष तेज, बिंदल बोले- कहीं ऐसा न हो 'माया मिली न राम'

पुलिस थाना नालागढ़ में अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।