HomeAccidentसिरमौर में दो सड़क हादसे : एक महिला की मौत, दो घायल,...

सिरमौर में दो सड़क हादसे : एक महिला की मौत, दो घायल, पुलिस जांच में जुटी

जिला सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नाहन/पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पहला हादसा पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में सामने आया। पांवटा साहिब के टोकियों निवासी शुभम ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी ताई राम कौर(76) घर से सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक की पहचान विचित्र सिंह निवासी कोलर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 281 और 106 भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  आधी रात सड़कों पर उतरे एएसपी सिरमौर समेत 2 डीएसपी, जब्त किए 27 ट्रक, मचा हड़कंप

दूसरा मामला पुलिस थाना सदर नाहन में दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता जगत सिंह चौहान निवासी शिली अधोग, कठवार, कमरऊ ने बताया कि ददाहू से नाहन आते समय मलगांव के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह और बाइक चालक सतपाल घायल हो गए। पिकअप चालक की पहचान गुरदीता सिंह निवासी सलेमपुर शेरवा, राजपुरा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 281 और 125(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के नामी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर पर युवती से छेड़छाड़-किडनैपिंग का आरोप, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More