HomeAdministrationबनेठी में 29 जनवरी को सजेगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, उद्योग...

बनेठी में 29 जनवरी को सजेगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे अध्यक्षता: SDM

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। इस कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र की लगभग 11 पंचायतों के लोगों की समस्याओं व मांगों का निराकरण उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा।

नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन के बनेठी में 29 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक को अवगत कराया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र की लगभग 11 पंचायतों के लोगों की समस्याओं व मांगों का निराकरण उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा।

इस दौरान विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ ऑनलाइन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। बैठक में बीएमओ धगेडा डाॅ. मोनीषा अग्रवाल ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे सुविधा और आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में वाहन मालिक जल्द कर लें ये अनिवार्य काम, वरना उठानी पड़ सकती है बड़ी परेशानी, लागू हो रहा ये सिस्टम

उपमंडलाधिकारी ने इस कार्यक्रम के दौरान लोकमित्र केंद्र की सुविधाओं और आधार कैंप आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वह 29 जनवरी को बनेठी में आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेश सरकार द्वारा घरद्वार पर दी जा रही सुविधाओं का लाभ लें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More