HomeHimachalBilaspurभारत-पाक तनाव के बीच बिलासपुर जिला प्रशासन ने जारी की ब्लैक आउट...

भारत-पाक तनाव के बीच बिलासपुर जिला प्रशासन ने जारी की ब्लैक आउट को लेकर एहतियाती एडवाइजरी

यह एडवाइजरी जनहित में जारी की गई है और सभी नागरिकों से इसका कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया गया है।

बिलासपुर : भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन बिलासपुर ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक एहतियाती एडवाइजरी जारी की है।

जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण रूप से ब्लैकआउट सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी संभावित हवाई हमले की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार रात्रि के समय सभी बाहरी लाइटों के साथ-साथ ऐसी इनडोर लाइटें जो बाहर से दिखाई देती हैं, उन्हें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित और संरक्षित स्थानों पर ही रहें और अनावश्यक यात्रा से पूरी तरह परहेज करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा : रोनहाट में भंगाल खड्ड में गिरी कार, 32 साल के युवक की मौत, इलाके में शोक

वाहन गतिविधियों पर भी रोक लगाने का आग्रह किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों को सुचारू रूप से कार्य करने में सहयोग मिल सके।

यह एडवाइजरी जनहित में जारी की गई है और सभी नागरिकों से इसका कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि संयम और सतर्कता ही वर्तमान परिस्थितियों में सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

ये भी पढ़ें:  NTPC कोलडैम से छोड़े जाने वाले अतिरिक्त पानी को लेकर अलर्ट जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More