HomeBreakingBREAKING : नामी शिक्षण संस्थान का आरोपी निदेशक निलंबित, मैनेजमेंट ने इन्हें...

BREAKING : नामी शिक्षण संस्थान का आरोपी निदेशक निलंबित, मैनेजमेंट ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

नाहन|
महिला कर्मी से छेड़छाड़ मामले में निजी शिक्षण संस्थान के आरोपी निदेशक को मैनेजमेंट को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसको लेकर स्कूल मैनेजमेंट की ओर से बकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया से ये जानकारी साझा की गई है.

बुधवार को करिअर अकादमी स्कूल मैनेजमेंट की ओर से आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मनोज राठी को निदेशक पद से तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए और मधुलिका राठी को इस पद की जिम्मेदारी सौंपने की सहमति बनी. लिहाजा, मैनेजमेंट ने निर्णय लेते हुए मनोज राठी को निदेशक पद से निलंबित कर दिया है. इस पद पर मधुलिका राठी पत्नी स्व. ललित राठी को नियुक्त कर दिया है.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में दीवार गिरने से एक मजदूर घायल, कंपनी प्रबंधन पर केस

बैठक में मैनेजमेंट ने साफ कहा कि ये निर्णय विद्यार्थियों और स्कूल में कार्यरत टीचर और स्टाफ के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. बता दें कि मनोज राठी पर महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. अभी तक आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस ने आरोपी को नोटिस भी जारी किया है, लेकिन वह अभी तक जांच में शामिल नहीं हुआ है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More