HomeBreakingनाहन बस स्टैंड पर 3.8 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार, नाम पर...

नाहन बस स्टैंड पर 3.8 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार, नाम पर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

नाहन : खतरनाक नशा बने चिट्टे के तस्करों के खिलाफ सिरमौर पुलिस की कार्रवाई जारी है. अब एक ताजातरीन मामले में शहर की कच्चा टैंक पुलिस चौकी ने बस स्टैंड पर एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिस वक्त आरोपी को चिट्टे सहित दबोचा, उस दौरान आरोपी ने पूछने पर न केवल अपना, बल्कि अपने पिता का नाम भी पुलिस को गलत बताया, लेकिन जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी और उसके पिता का नाम कुछ और निकला. लिहाजा, पुलिस नाम गलत बताने पर अलग से कार्रवाई अमल में ला रही है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई.

ये भी पढ़ें:  विधायक अजय सोलंकी ने छोड़ी बिजली सब्सिडी, 100 उपभोक्ता भी आए आगे

जानकारी के अनुसार शहर की कच्चा टैंक पुलिस चौकी की टीम गश्त पर तैनात थी. इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बस स्टैंड में चिट्टा बेचने का अवैध कार्य करता है. लिहाजा, पुलिस ने सूचना के आधार पर कच्चा टैंक स्थित बस स्टैंड में सचिन वर्मा उर्फ सोनू (37) निवासी नाहन को धर दबोचा.

तलाशी के दौरान सचिन के कब्जे से पुलिस ने 3.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया. इस बीच जब पुलिस ने आरोपी से उसका और उसके पिता का नाम पूछा तो उसने अपना नाम आकाश और पिता का नाम भी गलत बताया. आरोपी ये चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां पहुंचाना था, पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:  देश में सबसे कम महिला मतदाता अनुपात वाले शिलाई में SDM का नया मिशन, अब सर्वे रजिस्टर बताएंगे कौन छूटा

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More