HomeHimachalChambaसीएम को अपने बीच पाकर गदगद हुए बालिका आश्रम किलाड़ के बच्चे

सीएम को अपने बीच पाकर गदगद हुए बालिका आश्रम किलाड़ के बच्चे

चंबा : सीएम ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम किलाड़ का दौरा किया और यहां रह रहे बच्चों से बातचीत की. इस दौरान बच्चे काफी गदगद नजर आए. मुख्यमंत्री ने आश्रम के क्लासरूम और उनके रहने के कमरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है और शिक्षा से लेकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कानून बनाकर उन्हें यह अधिकार दिया है.

सीएम ने बालिका आश्रम किलाड़ में रह रही बच्चियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने आश्रम की सभी लड़कियों को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान करने के साथ-साथ शीघ्र ही उनको एक्सपोजर विजिट पर भेजने की घोषणा की.

ये भी पढ़ें:  सरकारी स्कूलों में CBSE बोर्ड के प्रति भारी उत्साह, मंडी में 12 हजार से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार देर शाम एकलव्य स्कूल किलाड़ का भी दौरा किया और बच्चों के साथ बातचीत की. सभी बच्चे मुख्यमंत्री के मिलकर बेहद खुश थे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More