HomeCrimeसिरमौर में चरस और प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ दो धरे,...

सिरमौर में चरस और प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ दो धरे, अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है. ताजातरीन 2 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक को चरस के साथ दबोचा तो दूसरे को प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ धरा. दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी राजबन की एक टीम गश्त पर मौजूद थी. इस बीच पुलिस ने गीता राम (49) निवासी गांव व डाकघर दुगाणा, तहसील कमरऊ के कब्जे से 466 ग्राम चरस बरामद की. इस पर पुलिस थाना पुरुवाला में ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है.

ये भी पढ़ें:  धोखाधड़ी के मामले में पूर्व पंचायत प्रधान सहित महिला को 3-3 साल की सजा

वहीं, दूसरे मामले में एसआईयू सिरमौर की टीम ने सुनील कुमार निवासी गांव डांडीवाला, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब के रिहायशी मकान से 240 नशीले कैप्सूल बरामद किए, जिस पर पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें:  रेणुकाजी में अनियंत्रित होकर पलटी टाइलों से लदी पिकअप, एक की मौत; चार घायल, चालक पर केस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More