HomeCrimeसुनसान स्थान पर खड़ी गाड़ी में बैठा था युवक, अचानक आ गई...

सुनसान स्थान पर खड़ी गाड़ी में बैठा था युवक, अचानक आ गई पुलिस, तलाशी लेने पर इस सामान के साथ धरा

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है और उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

सोलन : पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान सलोगड़ा के समीप एक सुनसान स्थान पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में बैठे एक युवक के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में मौके से युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़ी बोलेरो गाड़ी की जांच की गई, जिसमें बैठे युवक के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुनील (27) निवासी लबरोग, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है। मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:  राजस्व घाटा अनुदान को खत्म करना सरकार का नहीं, राज्य की जनता के अधिकारों का मुद्दा: सीएम

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है और उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More