Home Crime नालागढ़ में युवक ने अपने दोस्त को मारी गोली, घायल पीजीआई रेफर,...

नालागढ़ में युवक ने अपने दोस्त को मारी गोली, घायल पीजीआई रेफर, आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की विशेष टीमें

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

0

नालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में मंगलवार को फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत वार्ड नंबर-2 में पेश आई, जहां एक युवक ने अपने ही एक दोस्त पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। फायरिंग में पीड़ित युवक के हाथ में गोली लगी, जबकि कुछ छर्रे उसके पेट में भी जा लगे।

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में थाना नालागढ़ में आरोपी दिशांत उर्फ दिशू के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  होलिका दहन 2026: भद्रा के कारण रात में जलेगी होली, सूर्योदय से पहले का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ

उधर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने साफ किया कि बीबीएन क्षेत्र में कानून और व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  डीसी मुकेश रेपसवाल ने आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग प्लांट का किया दौरा, विभिन्न गतिविधियों की ली जानकारी