HomeCrimeमखनूमाजरा गोलीकांड मामले में बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी...

मखनूमाजरा गोलीकांड मामले में बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान बद्दी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बीबीएन : मखनूमाजरा में हुए गोलीकांड के मामले में बद्दी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी गांव मखनूमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड के संबंध में पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान बद्दी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस प्रकरण के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  स्टेट हॉस्टल बिलासपुर बना महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का विजेता, राजपुरा को 23 अंकों से हराया

17 हजार का गुम मोबाइल बरामद कर लौटाया
बद्दी पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता हासिल की है। एक शिकायत के आधार पर CEIR पोर्टल पर दर्ज गुम हुए 17 हजार की अनुमानित लागत के VIVO कंपनी के मोबाइल फोन को ट्रेस कर बद्दी पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।

बरामद मोबाइल को नियमानुसार उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया गया है। बद्दी पुलिस ने कहा है कि आम जनता की सहायता और सुरक्षा के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  Chamba News: पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए दूसरे दिन 2581 नामांकन पत्र दाखिल: DC मुकेश रेपसवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More