HomeCrimeसिरमौर में बाइक पर हो रही थी इस प्रतिबंधित सामान की तस्करी,...

सिरमौर में बाइक पर हो रही थी इस प्रतिबंधित सामान की तस्करी, पुलिस ने धर दबोचा 30 साल का युवक

एसआईयू टीम को गश्त के दौरान संबंधित मामले को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मटक माजरी में जल शक्ति विभाग के पानी के टैंक के समीप एक व्यक्ति के कब्जे से 384 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर सवार था। इसी बीच पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एसआईयू टीम ने सोमवार को मटक माजरी क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसआईयू टीम को गश्त के दौरान संबंधित मामले को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मटक माजरी में जल शक्ति विभाग के पानी के टैंक के समीप एक व्यक्ति के कब्जे से 384 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए।

पुलिस के अनुसार यह प्रतिबंधित कैप्सूल बाइक पर रखे कैरी बैग से बरामद किए गए। आरोपी की पहचान रमजान उल हक (30) निवासी भगवानपुर, पोस्ट ऑफिस माजरा, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में लगाए विभिन्न प्रजातियों के 250 से ज्यादा पौधे, क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान संस्थान ने मनाया 'वन महोत्सव'  

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी रमजान उल हक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More