नाहन : चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब मंदिर को भी निशाना बना रहे हैं. ऐसा एक मामला औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में सामने आया है, जहां अज्ञात चोर ने भगवान का मंदिर तक नहीं छोड़ा. यहां मोगीनंद स्कूल के सामने स्थित एक मंदिर से चोर शिवलिंग पर रखा पीतल का कलश चोरी कर ले गए. इसकी सूचना पुलिस थाना कालाअंब को दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को आईडेंटिफाई भी कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने की है.
सिरमौर : चोरों ने भगवान का मंदिर भी नहीं छोड़ा, उड़ा ले गए कलश
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।