HomeCrimeरैन शैल्टर में चरस की बड़ी खेप लेकर बैठा था ये शख्स,...

रैन शैल्टर में चरस की बड़ी खेप लेकर बैठा था ये शख्स, अचानक पहुंच गई पुलिस, हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान टीम ने बैग से 4.720 किलोग्राम चरस (भांग) बरामद की. साथ ही बैग से 19,700 रुपये की नकदी भी बरामद हुई.

सराहां|
जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे-907ए पर डुंगाघाट रैन शैल्टर के समीप एक व्यक्ति से चरस की बड़ी खेप बरामद की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पच्छाद क्षेत्र में चरस की बड़ी खेप लेकर पहुंच रहा है. लिहाजा, शनिवार सुबह एसआईयू टीम नाहन से डुंगाघाट पहुंची. जहां रैन शैल्टर में बैठे व्यक्ति के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई.

जांच के दौरान टीम ने बैग से 4.720 किलोग्राम चरस (भांग) बरामद की. साथ ही बैग से 19,700 रुपये की नकदी भी बरामद हुई. आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ राहुल निवासी गांव व डाकघर भुजोंड, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर के रूप हुई है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के नामी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर पर युवती से छेड़छाड़-किडनैपिंग का आरोप, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला बिलासपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है. इस मामले में जमानत के बाद वह जिला सिरमौर में रह रहा है. उधर, डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने चरस और नकदी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More