HomeCrimeSIU की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा और मेथामफेटामाइन के साथ युवक गिरफ्तार, कार...

SIU की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा और मेथामफेटामाइन के साथ युवक गिरफ्तार, कार जब्त

तलाशी लेने पर वाहन में सवार युवक के कब्जे से 10.20 ग्राम चिट्टा और 2.34 ग्राम मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

परवाणू : सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक युवक को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि एसआईयू टीम नाकेबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार युवक के कब्जे से 10.20 ग्राम चिट्टा और 2.34 ग्राम मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस के हत्थे चढ़ा ये 'शातिर हाईटेक चोर' बराड़ा से बरात का पीछा कर धौलाकुआं में उड़ाए गहने

पुलिस ने मामले में संलिप्त वाहन को भी जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More