HomeCrime@Nalagarh: फायरिंग-लूट मामले में दूसरी गिरफ्तारी, ढेरोवाल से दबोचा गया आरोपी

@Nalagarh: फायरिंग-लूट मामले में दूसरी गिरफ्तारी, ढेरोवाल से दबोचा गया आरोपी

घटना के बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने पहले 22 फरवरी को आरोपी महिंद्र सिंह उर्फ दारा निवासी गांव गोपी धुंधली को गिरफ्तार किया था।

नालागढ़ : जिला सोलन के पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज फायरिंग, जानलेवा हमला और लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दूसरे नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 17 फरवरी को जेवीएम कंपनी नंगल के पास हुई वारदात में शिकायतकर्ता और उसके साथी को घायल करने के बाद 25 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

मामला बलविंदर सिंह उर्फ रिक्की निवासी गांव प्लासड़ा के बयान पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोगों ने रास्ता रोककर फायरिंग की, तेजधार हथियारों से हमला किया और नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

ये भी पढ़ें:  पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में रखा दो मिनट का मौन

इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने पहले 22 फरवरी को आरोपी महिंद्र सिंह उर्फ दारा निवासी गांव गोपी धुंधली को गिरफ्तार किया था। 27 फरवरी को पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी शुभम पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गांव व डाकघर नंगल को ढेरोवाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है और आगे का अन्वेषण किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  पहले 4 किमी पैदल चलकर स्कूल से घर पहुंची छात्रा, खाना खाया न पीया पानी, फिर ड्रेस में ही लगाया फंदा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More