HomeCrimeहोटल के कमरे में SIU की दबिश, चिट्टे की खेप के साथ...

होटल के कमरे में SIU की दबिश, चिट्टे की खेप के साथ पकड़े गए 5 युवक, 21.18 ग्राम बरामदगी

तलाशी के दौरान होटल के कमरे में मौजूद पांच युवकों के कब्जे से 21.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

सोलन : जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोलन बाईपास स्थित एक होटल में दबिश देकर चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान होटल के एक कमरे में ठहरे पांच युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनमें चार युवक हरियाणा और एक युवक सोलन का निवासी बताया गया है।

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने सोलन बाईपास स्थित एक होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान होटल के कमरे में मौजूद पांच युवकों के कब्जे से 21.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  2384 केंद्रों पर होंगी 10वीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की अधिसूचना

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  अवैध खनन को लेकर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन संचालकों से वसूली 1.23 लाख रुपये जुर्माना राशि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More