HomeCrimeचोरी मामले में चंद घंटों के भीतर धरा आरोपी, CCTV फुटेज और...

चोरी मामले में चंद घंटों के भीतर धरा आरोपी, CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोलन पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

जिला सोलन के जटोली कोठों रोड के सामने प्लॉट कटिंग कार्यस्थल से मशीन का ब्रेकर और लोहे की पाइपें चोरी होने के मामले में पुलिस थाना सदर सोलन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सोलन : जिला सोलन के जटोली कोठों रोड के सामने प्लॉट कटिंग कार्यस्थल से मशीन का ब्रेकर और लोहे की पाइपें चोरी होने के मामले में पुलिस थाना सदर सोलन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना सदर सोलन में विजेंद्र सिंह निवासी शामती ने बुधवार को दर्ज शिकायत में बताया कि उन्होंने जटोली कोठों रोड के सामने प्लॉट कटिंग का कार्य लगाया हुआ है, जहां कटिंग के लिए मशीन स्थापित की गई थी। 03 मार्च 2026 की सायंकाल जब वह कार्यस्थल पर पहुंचे तो पाया कि कटिंग मशीन का ब्रेकर, जो सील सहित मशीन से निकालकर नीचे रखा गया था, चोरी हो चुका था। इसके अलावा मौके पर रखी लोहे की पानी की लगभग सात पाइपों के टुकड़े भी गायब थे।

ये भी पढ़ें:  पशु मित्र भर्ती के लिए सुन्हाणी में शारीरिक परीक्षण 16, 21 व 22 अप्रैल को

वहीं, घटनास्थल के समीप रहने वाली एक महिला ने भी जानकारी दी कि उसके घर से सरियों के दो बंडल चोरी हुए हैं। शिकायतकर्ता और उनके साथियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन व्यक्ति सरिया ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुश्ताक मुहम्मद उर्फ सोनू खान (40) पुत्र रशीद मोहम्मद निवासी गांव चमरोग, डाकघर ओच्छघाट, तहसील और जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां शिक्षकों और सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए 19 को होंगे कैंपस इंटरव्यू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More