HomeCrimeनौहराधार में हिमाचल ग्रामीण भविष्य निधि सोसायटी की ब्रांच में चोरी, 50...

नौहराधार में हिमाचल ग्रामीण भविष्य निधि सोसायटी की ब्रांच में चोरी, 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ

गत रात्रि क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इस बीच शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों के साथ साथ व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

नौहराधार : उपमंडल संगड़ाह के नौहराधार स्थित हिमाचल ग्रामीण भविष्य निधि सोसायटी की ब्रांच में सेंधमारी की वारदात सामने आई है। अज्ञात शातिरों ने गत रात बारिश के बीच 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया, जिसकी शिकायत ब्रांच मैनेजर ने मंगलवार को पुलिस चौकी नौहराधार में दर्ज करवाई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने सोसायटी के अलावा 6 दुकानों में भी सेंधमारी का असफल प्रयास किया। बताया जा रहा है कि गत रात्रि क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इस बीच शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों के साथ साथ व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:  क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र पहुंचे 2 स्कूलों के 50 विद्यार्थी, वैज्ञानिकों से सीखीं वैज्ञानिक खेती की तकनीकें

उधर, पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. संगड़ाह मुकेश डढवाल ने बताया कि ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More