HomeEducationसरकारी स्कूलों के लिए लोगो बनाएं और पाएं 25 हजार का पुरस्कार, 30...

सरकारी स्कूलों के लिए लोगो बनाएं और पाएं 25 हजार का पुरस्कार, 30 जनवरी तक मांगीं प्रविष्टियां

प्रदेश सरकार ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों की एक समान और विशिष्ट दृश्य पहचान विकसित करने के लिए आधिकारिक लोगो तैयार करने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए प्रदेशभर के लोगों से मौलिक और नवाचारी लोगो डिजाइन आमंत्रित किए हैं।

शिमला : प्रदेश सरकार ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों की एक समान और विशिष्ट दृश्य पहचान विकसित करने के लिए आधिकारिक लोगो तैयार करने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए प्रदेशभर के लोगों से मौलिक और नवाचारी लोगो डिजाइन आमंत्रित किए हैं। चयनित लोगो को प्रदेश के सभी सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में समान रूप से अपनाया जाएगा और विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

निदेशालय के अनुसार यह पहल शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, अनुशासन और समावेशिता के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक और भौगोलिक विरासत को प्रतिबिंबित करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस प्रतियोगिता में छात्र, शिक्षक, पेशेवर डिजाइनर, कलाकार और आम नागरिक बिना किसी शुल्क के भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन नगर परिषद में कांग्रेस ने जनमत का किया अपमान, भाजपा के पक्ष में था स्पष्ट जनादेश: डॉ. बिंदल

शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि लोगो शिक्षा, ज्ञान और विकास का प्रतीक होना चाहिए। यह सरकारी और अकादमिक उपयोग के अनुरूप हो। यूनिफॉर्म, प्रमाणपत्र, वेबसाइट, सोशल मीडिया, साइनबोर्ड और स्टेशनरी पर आसानी से उपयोग किया जा सके। धार्मिक, राजनीतिक या किसी भी प्रकार की कॉपीराइट सामग्री पर प्रतिबंध रहेगा। लोगो सरल, गरिमामय और हर आकार में स्पष्ट दिखाई देने वाला होना चाहिए।

लोगो की प्रविष्टि जेपीईजी या पीएनजी फॉर्मेट में हाई रेजोल्यूशन में भेजनी होगी। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही प्रविष्टि भेज सकेगा, जिसके साथ अधिकतम 150 शब्दों का कॉन्सेप्ट नोट अनिवार्य होगा। विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों की समिति रचनात्मकता, प्रतीकात्मकता, सरलता और दीर्घकालिक उपयोगिता के आधार पर लोगो का चयन करेगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच

लोगो 30 जनवरी तक cbseaffiliationhp@gmail.com ई-मेल आईडी पर भेजे जा सकेंगे। ई-मेल में मौलिकता की घोषणा देना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा 15 फरवरी को की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More