HomeEducationनाहन में 20 व 21 मार्च को होगी विकसित भारत जिला स्तरीय...

नाहन में 20 व 21 मार्च को होगी विकसित भारत जिला स्तरीय युवा संसद, पद्मश्री विद्यानंद सरैक होंगे मुख्य अतिथि

नाहन : भारत सरकार के विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में 20 और 21 मार्च को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में सिरमौर जिले के 121 चयनित विद्यार्थी हिस्सा लेंगे.

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्यानंद सरैक होंगे, जो युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नीति निर्माण और अभिव्यक्ति के महत्व पर संबोधित करेंगे. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर 3 मिनट का भाषण प्रस्तुत करेंगे.

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अमर सिंह, डॉ. रश्मि चौधरी, ममता और अमित अत्री शामिल होंगे, जो प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगे. प्रतियोगिता के अंत में राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  31 जनवरी, 2025 तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : खिमटा

इससे पूर्व इस कार्यक्रम के लिए सिरमौर जिले में सर्वाधिक 198 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनकी वीडियो स्क्रीनिंग डॉ. अनूप कुमार, प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. बी.आर. ठाकुर और प्रो. लक्षिता द्वारा की गई. इस प्रक्रिया में 121 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया.

जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक और नेहरू युवा केंद्र के नोडल अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं को लोकतांत्रिक प्रणाली से अवगत कराने और उन्हें प्रभावी रूप से अपनी बात रखने के लिए एक मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने बताया कि युवा संसद जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने और नेतृत्व कौशल विकसित करने में सहायक होती हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में सड़क हादसा, एक ही गांव के 2 युवकों की दर्दनाक मौत, भारापुर इलाके में पसरा शोक

ये भी पढ़ें :
विकसित भारत जिला स्तरीय युवा संसद के लिए प्रदेश में जिला सिरमौर के विद्यार्थियों का सर्वाधिक पंजीकरण

जंगलों के रखवालों ने तैयार किया “सिरमौर वन विहार”, ज्ञान-संस्कृति-प्रकृति का अनूठा संगम, जानें इस टूरिस्ट स्पॉट की खासियत

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More