HomeEducationमोगीनंद के अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर ज्ञान, संस्कार और...

मोगीनंद के अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर ज्ञान, संस्कार और संस्कृति का संदेश, हवन यज्ञ में पूर्णाहुति

प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने कहा कि बसंत पंचमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की आराधना विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति समर्पित रहने और जीवन में नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।

कालाअंब : जिला सिरमौर के मोगीनंद में स्थित अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में बसंत ऋतु के आगमन और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कक्षा वर्ग के विद्यार्थी और अध्यापक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर पूर्णाहुति दी। इस दौरान पूजा-अर्चना के माध्यम से शिक्षा, ज्ञान और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने कहा कि बसंत पंचमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की आराधना विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति समर्पित रहने और जीवन में नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

ये भी पढ़ें:  सभी जिलावासी 13 अगस्त को लें नशा मुक्त भारत की ई-शपथ : डीसी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More