HomeEducationनाहन कालेज में HIV/AIDS मुक्त हिमाचल बनाने का संकल्प, आयोजित हुआ शपथ...

नाहन कालेज में HIV/AIDS मुक्त हिमाचल बनाने का संकल्प, आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

इस दौरान विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में इस बीमारी को जड़ से समाप्त की शपथ दिलाई गई। शपथ का वाचन प्रो. ट्विंकल ने किया।

नाहन : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में मंगलवार को उप प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा की अध्यक्षता में HIV मुक्त हिमाचल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. विनीत कुमार ने विद्यार्थियों को HIV/AIDS के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में इस बीमारी को जड़ से समाप्त की शपथ दिलाई गई। शपथ का वाचन प्रो. ट्विंकल ने किया।

इसके बाद रेड रिबन क्लब की सदस्य प्रो. दिव्या और प्रो. अभिलाषा ने भी शपथ दोहराते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस शपथ ग्रहण में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और यह संकल्प किया कि वे इस बीमारी के प्रति स्वयं जागरूक रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में सिरमौर की हैंडबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन, जीता उपविजेता का खिताब

साथ ही दूसरों को सही जानकारी देंगे। किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध करेंगे और सुरक्षित व स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर समाज को एचआईवी मुक्त बनाने में योगदान देंगे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More