HomeEmploymentसिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद, इन तिथियों पर...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद, इन तिथियों पर होंगे कैंपस इंटरव्यू

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी लंबाई 168 सेंटीमीटर या अधिक और वजन 54 से 95 किलो ग्राम के मध्य हो।

शिमला : एसआईएस इंडिया लिमिटिड वीपीओ झबोला तहसील झंडूत्ता जिला बिलासपुर के लिए जिला शिमला में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी लंबाई 168 सेंटीमीटर या अधिक और वजन 54 से 95 किलो ग्राम के मध्य हो।

जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस पद से संबंधित योग्यता रखता हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 26 मई को उप-रोजगार कार्यालय ठियोग, 27 को उप-रोजगार कार्यालय जुब्बल और 28 मई को उप-रोजगार कार्यालय रामपुर में सुबह 11 बजे पहुंचें।

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, मेले में जा रहे व्यक्ति की गई जान, चालक घायल

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More