HomeEmploymentयुवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, 24 हजार तक वेतनमान,...

युवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, 24 हजार तक वेतनमान, 8 जनवरी को साक्षात्कार

रोजगार के इच्छुक पुरूष आवेदकों के लिए एसआईएस लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एंड सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, चंडीगढ़, जीरकपुर एवं गुजरात में होनी है।

मंडी : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी ने आज यहां बताया कि रोजगार के इच्छुक पुरूष आवेदकों के लिए एसआईएस लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एंड सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, चंडीगढ़, जीरकपुर और गुजरात में होनी है।

इसके लिए साक्षात्कार 8 जनवरी को होंगे, जिसमें दसवीं पास/फेल कोई भी आवेदक शामिल हो सकता है। साक्षात्कार के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी या इससे अधिक और भार 52 से 95 किग्रा होना आवश्यक है। अधिसूचना के अनुसार 8 घंटे की ड्यूटी के लिए वेतनमान 14,000 से 17,000 रुपये और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए वेतनमान 19,000 से 24,000 रुपये तक दिया जाएगा। वेतन के अलावा पीएफ, ईएसआई, इंश्योरेंस, पेंशन और मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने का भी उल्लेख किया है।

ये भी पढ़ें:  बरोटीवाला में सड़क हादसे में यूपी के युवक की दर्दनाक मौत, चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को 26 दिनों का प्रशिक्षण जिला बिलासपुर के शाहतलाई में प्रदान किया जाएगा। होस्टल व मैस की सुविधा के साथ-साथ दो वर्दियां व प्रशिक्षण सुरक्षा किट भी प्रदान की जाएगी। इसके एवज में उक्त कंपनी ने मांगपत्र में यह स्पष्ट किया है कि 10,850 रुपये प्रशिक्षण शुल्क (रिफंडेबल) नियमानुसार कंपनी को देना होगा। उसके बाद उन्हें होटल, मॉल, कंपनीज या औद्योगिक क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी।

इसके लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड य रोजगार पंजीकरण पत्र सहित 8 जनवरी, 2026 को रोजगार कार्यालय, मंडी में साक्षात्कार के लिए सुबह 10ः30 बजे उपस्थित हों। इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  गारंटियों की सरकार निकली टैक्सों की सरकार, जनता को महंगाई के बोझ तले कुचला : अनुराग ठाकुर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More