HomeEmploymentयहां रोजगार का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,...

यहां रोजगार का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें क्या है कैंपस इंटरव्यू का शैड्यूल

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक (10वीं फेल भी पात्र होंगे), आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी लंबाई 168 सेंटीमीटर या अधिक और वजन 52 से 95 किलो ग्राम के मध्य हो।

शिमला : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देवेंद्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड झबोला, तहसील झंडूत्ता, जिला बिलासपुर के लिए जिला शिमला में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक (10वीं फेल भी पात्र होंगे), आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी लंबाई 168 सेंटीमीटर या अधिक और वजन 52 से 95 किलो ग्राम के मध्य हो।

जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 8 अक्टूबर, 2025 को उप-रोजगार कार्यालय रामपुर, 9 अक्टूबर को उप-रोजगार कार्यालय कुमारसैन, 13 अक्टूबर को उप-रोजगार कार्यालय जुब्बल, 15 अक्टूबर को उप-रोजगार कार्यालय चौपाल और 16 अक्टूबर को उप-रोजगार कार्यालय ठियोग में प्रातः 11 बजे पहुंचें।

ये भी पढ़ें:  बड़ा अपडेट : सिरमौर बस हादसे में मौत का आंकड़ा पहुंचा 12, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा शोक

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए रामपुर में 82194-15673, कुमारसैन में 88946-44535, जुब्बल में 94592-85953, चौपाल में 70186-24037 और ठियोग में 94597-97343 पर संपर्क कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More