HomeEmploymentसिरमौर में यहां आंगनबाड़ी सहायिकाओं की आई भर्ती, 12वीं पास होना जरूरी,...

सिरमौर में यहां आंगनबाड़ी सहायिकाओं की आई भर्ती, 12वीं पास होना जरूरी, ऐसे करें आवेदन

इन सभी पदों के लिए साक्षात्कार 6 नवंबर, 2025 को एसडी शिलाई के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

नाहन : बाल विकास परियोजना शिलाई के अंतर्गत संचालित 16 आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार को एक सादे कागज पर अपना आवेदन 27 अक्तूबर, 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई के कार्यालय में जमा करवाना होगा।

इन पदों के लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए।

आंगनबाड़ी केंद्र गंगटोली, कोटी, बोबरी, ऐराणा, भंगाटा, बावटा, चैराटा, मुनुई बैलाडी, सियारी, कियाणा-2, कांडी कंडारा, रिनोई, कुकडेच, घालाधार, तालोवास और रोनहाट में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाना है।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला मैदान में प्लाटों की बिक्री का कार्य लगभग पूरा, 68 लाख की आय

इन सभी पदों के लिए साक्षात्कार 6 नवंबर, 2025 को एसडी शिलाई के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने साक्षात्कार के दिन अपने संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति (Original Documents) के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More