HomeHimachalकोटला बड़ोग में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के लिए 142.7 बीघा...

कोटला बड़ोग में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के लिए 142.7 बीघा भूमि का चयन, स्वास्थ्य मंत्री ने किया दौरा

स्वास्थ्य मंत्री ने इस केंद्र की निर्माण प्रकिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए 5.34 करोड़ की धनराशि का प्रावधान प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही किया जा चुका है।

नाहन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने वीरवार को सिरमौर जिला के कोटला बड़ोग में बनने वाले आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्याम भगत नेगी और अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम सशक्तिकरण विभाग के निदेशक सुमित खिमटा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा करने के बाद 142.7 बीघा भूमि का चयन किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस केंद्र की निर्माण प्रकिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए 5.34 करोड़ की धनराशि का प्रावधान प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही किया जा चुका है। नशीली दवाओं के दुरूपयोग, अवैध तस्करी के विरुद्ध और नशा निवारण एवं पुनर्वास प्रयासों के तहत जिला सिरमौर के कोटला बड़ोग में उत्कृष्ट नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  वाद्य यंत्रों की अलौकिक ध्वनियां, मंडी में देव समागम करवा रहा दिव्य एहसास, हर तरफ श्रद्धालुओं का सैलाब

इस दौरान एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश कपूर, मुख्य वास्तुकार राजीव शर्मा, एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा, सीएमओ डाॅ. राकेश प्रताप, एसई पीडब्ल्यूडी अरविंद शर्मा, उप निदेशक पशुपालन डाॅ. संदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More