होमHimachalपांवटा साहिब में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से 5 साल के मासूम...

पांवटा साहिब में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

पांवटा साहिब पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से 5 साल के एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बांगरण चौक के समीप पेश आया। उधर, पांवटा साहिब पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद पुत्र किशन लाल निवासी गांव एवं डाकघर राजल देशर, तहसील रतनगढ़, जिला चूरु (राजस्थान) ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से पांवटा साहिब में रह रहा है और बांगरण चौक में किराना व सब्जी की दुकान चलाता है।

शनिवार रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान इसकी बेटी संजना और उसकी सहेली डोलु दोनों दूसरे छोर की तरफ सड़क क्रॉस करके निकल गईं। इसी बीच उसका बेटे दिव्यांशु भी उनके पीछे सड़क क्रॉस करने चल पड़ा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, राजगढ़ में पकड़ीं 36 बोतल; नाहन में शराब परोसने पर होटल संचालक पर केस

इस दौरान पांवटा साहिब की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांशु सड़क पर गिर गया। उसके सिर व मुंह पर चोटें आईं और मौके पर काफी खून बह गया। दुर्घटना के तुरंत बाद गाड़ी का चालक भी उसके पास आया। गाड़ी चालक ने उसके घायल बेटे को अपनी गाड़ी में पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने उसकी जांच की, लेकिन वह दम तोड़ चुका था।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें:  नलवाड़ी मेले में आयोजित होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता, इन आयु वर्ग के प्रतिभागी हो सकते हैं शामिल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More