HomeHimachalनाहन के चौगान में हिंदू एकता का विराट संगम, शताब्दी वर्ष में...

नाहन के चौगान में हिंदू एकता का विराट संगम, शताब्दी वर्ष में गूंजा सांस्कृतिक और वैचारिक संदेश

सम्मेलन में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में शनिवार को नाहन नगर का विशाल हिंदू सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे शताब्दी समारोहों की कड़ी में यह आयोजन हुआ, जिसमें धर्म, संस्कृति और सामाजिक चेतना का संगम देखने को मिला।

सम्मेलन में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला। उत्तर क्षेत्र के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हरीश कुमार ने वैचारिक पक्ष रखते हुए शताब्दी वर्ष के महत्व को रेखांकित किया। गुरुद्वारा दशमेश अस्थान नाहन के मुख्य ग्रंथी भाई लक्ष्मण सिंह ने सौहार्द और सद्भाव का संदेश दिया, जबकि महिला वर्ग की अंजना ने सामाजिक सहभागिता पर अपने विचार साझा किए।

ये भी पढ़ें:  विश्व रेबीज दिवस : कुत्ता काट ले तो तुरंत करें ये काम, 90 फीसदी तक कम हो जाएगा वायरस लोड़

कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान हनुमान चालीसा पाठ, शब्द कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनभावन और प्रेरणावर्धक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

वक्ताओं ने बारी-बारी से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संगठन, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी पर विचार रखे। आयोजन स्थल पर दिनभर उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण बना रहा। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के इस आयोजन ने नाहन में हिंदू सम्मेलन को एक वैचारिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में स्थापित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  बनिया समाज को फिर मिली सिरमौर भाजपा की कमान, आखिर नई ताजपोशी क्यों बनी चर्चा का विषय
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More