होमHimachalपुल से यमुना नदी में कूदा युवक, नहीं लगा कोई सुराग, तलाश...

पुल से यमुना नदी में कूदा युवक, नहीं लगा कोई सुराग, तलाश जारी

बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। लिहाजा, युवक की तलाश में टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में हिमाचल की सीमा से सटे उत्तराखंड राज्य के कुल्हाल पुल से एक युवक के यमुना नदी में कूदने का मामला सामने आया है।

फिलहाल अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये शख्स कौन है। घटना की सूचना मिलते ही कुल्हाल पुलिस चौकी के प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके पर पुल से युवक के जूते मिले हैं। युवक का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस समेत एनडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि युवक अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ा और यमुना नदी में छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें:  जरल खड्ड-समराहन सिंचाई योजना का हस्तांतरण, 57 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बता दें कि बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। लिहाजा, युवक की तलाश में टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डीएसपी विकासनगर भास्कर शाह ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की तलाश जारी है। नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में तलाशी अभियान में भी दिक्कतें हो रही हैं। टीमें मौके पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : नियम कायदे ताक पर रखने वाले टिप्पर चालकों पर शिकंजा, RTO की टीम ने ठोका लाखों का जुर्माना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More