HomeHimachalगौवंश के अवशेष मिलने से भड़की एबीवीपी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की...

गौवंश के अवशेष मिलने से भड़की एबीवीपी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, सरकार को भी चेताया

नाहन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा इलाके के आसपास गौवंश के अवशेष मिलने के मामले की कड़ी निंदा की है.

प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा ने जारी बयान में कहा कि एबीवीपी इस जघन्य अपराध का कड़ा विरोध करती है और प्रशासन से मांग करती है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि यह कृत्य न केवल धार्मिक आस्थाओं का अपमान है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास भी है.

विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कानूनी कार्रवाई हो. उन्होंने स्थानीय जनता से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:  निर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार के आक्षेप के लिए 16 अप्रैल तक करवाएं आपत्तियां दर्ज

उन्होंने साफ किया कि अगर जल्द दोषियों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए तो एबीवीपी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी. परिषद ने सरकार से गोरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की भी मांग की है. परिषद इस मामले को उच्च स्तर तक ले जाएगी, ताकि गोहत्या करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More