होमHimachalप्रशासनिक फेरबदल: हिमाचल में दो जिलों के DC बदले, राहुल कुमार को...

प्रशासनिक फेरबदल: हिमाचल में दो जिलों के DC बदले, राहुल कुमार को HRTC की कमान; सचिव स्तर पर भी बदली जिम्मेदारियां

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी को लाहौल-स्पीति की नई उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लाहुल-स्पीति और बिलासपुर जिलों के उपायुक्त बदल दिए हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

वहीं, लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना को बिलासपुर का उपायुक्त लगाया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी को लाहौल-स्पीति की नई उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारी राहुल कुमार एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक के रूप में शिवम प्रताप सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।

सरकार ने सचिव स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सचिव (राज्य कर एवं आबकारी) डॉ. यूनुस को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और संसदीय कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें:  आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जाएंगे 120 पद, 20 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू से होगा चयन

इस जिम्मेदारी से मुख्यमंत्री के सचिव एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी आशीष सिंहमार को मुक्त किया गया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More