HomeHimachalस्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत एलोपैथिक चिकित्सकों को सरकार देगी पूरा वेतन

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत एलोपैथिक चिकित्सकों को सरकार देगी पूरा वेतन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है. हिमाचल प्रदेश में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विद्यार्थी, शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ मरीजों की चिकित्सा दायित्व में सामंजस्य स्थापित कर कार्य करते हैं.

शिमला : प्रदेश सरकार ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की अध्ययन अवकाश अवधि के दौरान एलोपैथिक चिकित्सकों को पूरा वेतन देने का निर्णय लिया है. एलोपैथिक चिकित्सकों को अध्ययन अवकाश के दौरान ऑन ड्यूटी माना जाएगा. इससे पूर्व अध्ययन अवकाश अवधि के दौरान उन्हें कुल वेतन का 40 प्रतिशत वेतन ही दिया जाता था.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है. हिमाचल प्रदेश में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विद्यार्थी, शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ मरीजों की चिकित्सा दायित्व में सामंजस्य स्थापित कर कार्य करते हैं. यह उनके चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञता और राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अध्ययन अवकाश के दौरान चिकित्सकों को पूरा वेतन प्रदान कर उनकी कार्यशैली में गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों. सरकार का यह निर्णय प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा.
ये भी पढ़ें:  किराये के कमरे में पुलिस ने दबिश देकर 18 साल के युवक से पकड़ी चरस की खेप, किया गिरफ्तार 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More