बिलासपुर : नगर निकाय चुनाव 2026 के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानीय नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।
जारी सूची के अनुसार नगर परिषद बिलासपुर में 4 मतदान केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जिनमें वार्ड नंबर 8 श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला व राजकीय प्राथमिक पाठशाला डियारा सेक्टर को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 5 मेन मार्केट के मतदान केन्द्र किसान भवन को भी संवेदनशील घोषित किया गया है। वार्ड नंबर 3 रौड़ा के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा तथा वार्ड नंबर 11 लखनपुर के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला लखनपुर को अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है।
इसी प्रकार नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 अंबेडकर के मतदान केन्द्र शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (लीड) के अटल भवन, कक्ष संख्या 2 को संवेदनशील घोषित किया गया है।
वार्ड नंबर 5 हरकुकर के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरकुकर, कक्ष संख्या 2, वार्ड नंबर 7 बजोहा के मतदान केंद्र ग्राम पंचायत घुमारवीं का बैठक हॉल शिव मंदिर के नज़दीक तथा वार्ड नंबर 9 दकडी के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला अबधानीघाट, कक्ष संख्या 3 को भी संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
इसके अतिरिक्त नगर परिषद श्री नैना देवी जी तथा नगर पंचायत तलाई के सभी वार्डों के मतदान के केंद्रों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
इन शहरी नगर निकायों के अधिसूचित सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
