होमHimachalBilaspurमंडी आपदा प्रभावितों के लिए बिलासपुर की सामाजिक संस्थाओं ने भेजी राहत...

मंडी आपदा प्रभावितों के लिए बिलासपुर की सामाजिक संस्थाओं ने भेजी राहत सामग्री, डीसी ने दिखाई हरी झंडी

इन सामाजिक संस्थाओं ने डीसी बिलासपुर से भेंट कर मंडी में राहत सामग्री भेजने की इच्छा व्यक्त की थी।

बिलासपुर : मंडी जिला में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बिलासपुर जिला की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं एकजुट होकर आगे आई हैं।

वीरवार को श्री बाबा विश्वकर्मा मान्दर कमेटी डियारा, श्रीराम नाटक समिति डियारा, श्री नवदुर्गा समिकेतन समिति डियारा और श्री खाटू श्याम मित्र मंडल समिति डियारा की ओर से आपदा प्रभावित लोगों के लिए भेजी गई जरूरी राहत सामग्री को डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर हिमुडा बोर्ड के निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल ने बताया कि इन सामाजिक संस्थाओं ने डीसी बिलासपुर से भेंट कर मंडी में राहत सामग्री भेजने की इच्छा व्यक्त की थी।

ये भी पढ़ें:  टीजीटी साइंस से डेयरी उद्यमी तक का सफर, सोनिका का ‘स्मार्ट वर्क’ बना प्रेरणा स्रोत, प्रतिमाह 74 हजार की शुद्ध आय

इस पर डीसी बिलासपुर ने मंडी जिला प्रशासन से संपर्क कर वहां की वर्तमान आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की और संस्थाओं से अनुरोध किया कि उन्हीं आवश्यकताओं के अनुसार सहायता सामग्री भेजी जाए।

इन संस्थाओं द्वारा भेजी गई सामग्री में कुकर, बाल्टी, परात, थाली, कटोरी, गिलास, करछी, तसला, विमटा, तवा, चम्मच, चकला-बेलन, महिलाओं और पुरुषों के लिए जूते, लोटा, नहाने व कपड़े धोने के साबुन, बीमवार, टूथपेस्ट और ब्रश जैसी घरेलू व दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं।

इस अवसर पर डीसी ने संस्थाओं के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय समाज की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और बिलासपुर की संस्थाओं ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है।

ये भी पढ़ें:  जेएनवी कोठीपुरा पहुंचे DC राहुल कुमार, बच्चों से करिअर पर की बात, साथ बैठकर खाया खाना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More