HomeHimachalBilaspurDC बिलासपुर की LPG उपभोक्ताओं से अपील, आवश्यकता अनुसार ही करें बुकिंग

DC बिलासपुर की LPG उपभोक्ताओं से अपील, आवश्यकता अनुसार ही करें बुकिंग

उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के उपरांत ही गैस बुकिंग करवाकर सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है।

बिलासपुर : DC बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से की जा रही है। जिला में कार्यरत 14 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनकी ग्राहक संख्या के अनुसार बुकिंग पर गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के उपरांत ही गैस बुकिंग करवाकर सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है। विभाग द्वारा अब तक 105 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 5 सिलेंडर जब्त कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  विधायक अजय सोलंकी ने छोड़ी बिजली सब्सिडी, 100 उपभोक्ता भी आए आगे

उन्होंने कहा कि एलपीजी उपभोक्ता अनावश्यक रूप से दैनिक बुकिंग न करें, बल्कि अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुकिंग करवाएं, ताकि निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार फोकल बिंदुओं पर समय पर सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता शहरी क्षेत्रों में होम डिलीवरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित फोकल बिंदुओं से ही गैस प्राप्त करें तथा किसी भी स्थिति में गोदाम से सिलेंडर प्राप्त न करें और गैस वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोकें। उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें:  यहां ग्रामीणों ने रोका उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का काफिला, पढ़ें क्या है पूरा मामला

इसके अतिरिक्त व्यापारिक सिलेंडर का उपयोग कर रहे होटल, ढाबा संचालक एवं अन्य संस्थानों से अनुरोध किया कि वह अपनी मांग संबंधित गैस एजेंसी को लिखित रूप में उपलब्ध करवाएं, ताकि आवश्यकता के अनुसार व्यापारिक सिलेंडर की आपूर्ति के लिए एलपीजी प्लांट को अवगत करवाया जा सके।

Latest Articles

Explore More