होमHimachalBilaspurहटवाड़ स्कूल पहुंचे डीसी राहुल कुमार, छात्र–छात्राओं से किया संवाद, आवश्यक व्यवस्थाएं...

हटवाड़ स्कूल पहुंचे डीसी राहुल कुमार, छात्र–छात्राओं से किया संवाद, आवश्यक व्यवस्थाएं भी जांचीं

डीसी ने हटवाड़ स्कूल में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना से पूर्व विद्यालय के आधारभूत ढांचे और आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित छात्रावास, खेल मैदान सहित उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर के डीसी राहुल कुमार ने वीरवार को हटवाड़ स्कूल का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और छात्र–छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को करिअर काउंसलिंग प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर परिश्रम के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

डीसी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, गलत संगत से बचने और अनुशासन को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेलकूद एवं सह–पाठ्य गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ–साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के बद्दी में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षाओं की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर पठन–पाठन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक परिणामों से संबंधित जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुधारों पर चर्चा की। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और सह–पाठ्य गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

डीसी ने हटवाड़ स्कूल में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना से पूर्व विद्यालय के आधारभूत ढांचे और आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित छात्रावास, खेल मैदान सहित उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय से शिक्षा विभाग के नाम फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त होते ही शीघ्र ही डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  घुमारवीं सिविल अस्पताल को मिले नए चिकित्सा उपकरण, नई एंबुलेंस को हरी झंडी

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी और डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना से पूर्व सभी प्रकार की कमियों को दूर किया जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More