HomeHimachalBilaspurध्यान दें... 10 अगस्त तक बंद रहेगा गाहर-केट रोड, इस वैकल्पिक मार्ग...

ध्यान दें… 10 अगस्त तक बंद रहेगा गाहर-केट रोड, इस वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन, आदेश जारी

जिला बिलासपुर में गाहर-केट सड़क पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। जिला प्रशासन ने इस सड़क की मरम्मत के चलते 10 अगस्त तक यातायात के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में गाहर-केट सड़क पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। जिला प्रशासन ने इस सड़क की मरम्मत के चलते 10 अगस्त तक यातायात के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।

जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत गाहर-केट सड़क पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते 10 अगस्त तक इस मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  कार्यकाल खत्म होने से ठीक पहले याद आईं यशवंत विहार कॉलोनी की समस्याएं, आज तक की अनदेखी : नरेंद्र तोमर

आदेश के अनुसार गाहर-केट मार्ग का उपयोग करने वाले सभी वाहन दधोल-जरोड़ा सड़क से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। हालांकि मरम्मत कार्य के दौरान एंबुलेंस, स्कूल बस, वीआईपी वाहन और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति रहेगी।

Latest Articles

Explore More