HomeHimachalBilaspur29 नवंबर को यहां पंचकर्म थैरेपिस्ट के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

29 नवंबर को यहां पंचकर्म थैरेपिस्ट के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

इन पदों के इच्छुक पुरुष और महिला अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 29 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

बिलासपुर : आत्रेय आयुर्वेद पीठ व्यास विहार अस्पताल तलवारा, घुमारवीं बिलासपुर ने पंचकर्म थैरेपिस्ट के 2 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार 29 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में सुबह 10ः30 बजे से लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार को 12 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इन पदों के इच्छुक पुरुष और महिला अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 29 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में भीषण हादसा : बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई निजी बस, 15 लोगों की दर्दनाक मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More