HomeHimachalBilaspurअब आधार आधारित ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगा राशन

अब आधार आधारित ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगा राशन

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक सुगम, पारदर्शी और तकनीक-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

बिलासपुर : डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक सुगम, पारदर्शी और तकनीक-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विभाग द्वारा जिला की सभी उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) पर आधार आधारित ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) की सुविधा को पूर्ण रूप से सक्रिय कर दिया गया है। अब लाभार्थी अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी अथवा फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से आसानी से राशन प्राप्त कर सकेंगे।

डीसी ने विभागीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि विशेष रूप से बुजुर्ग, बीमार एवं दिव्यांग लाभार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रावधान किया है कि जो उपभोक्ता शारीरिक रूप से उचित मूल्य की दुकान तक पहुंचने में असमर्थ हैं, वह किसी नामांकित व्यक्ति के माध्यम से अथवा ओटीपी साझा कर राशन प्राप्त कर सकते हैं। इस व्यवस्था से पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी और वितरण प्रणाली अधिक मानवीय तथा सुविधाजनक बनेगी।

ये भी पढ़ें:  कोमा में गए मरीज को PGI ने लौटाया, मेडिकल कॉलेज नाहन के डाक्टरों ने दे दिया नया जीवनदान

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर ने बताया कि सभी उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वह उपभोक्ताओं को नई तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दें तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या शिकायत की स्थिति में लाभार्थी विभाग के दूरभाष नंबर 01978-222349 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा अपने संबंधित ब्लॉक के विभागीय निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सभी पात्र नागरिकों तक निर्बाध एवं पारदर्शी खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि, एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More