HomeHimachalBilaspur‘व्यासपुर’ ब्रांड देगा बिलासपुर के स्वयं सहायता समूहों को नई पहचान

‘व्यासपुर’ ब्रांड देगा बिलासपुर के स्वयं सहायता समूहों को नई पहचान

दीपावली से पूर्व ‘व्यासपुर (Vyaspure)’ ब्रांड के अंतर्गत विशेष दीपावली गिफ्ट हैंपर लॉन्च किए जाएंगे। इस ब्रांड से बिलासपुर की महिलाओं को रोजगार और स्वावलंबन की नई राह खुलेगी।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर के अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने शनिवार को स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की उत्पादन इकाइयों का दौरा किया और महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ओमकांत ठाकुर ने समूहों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन उत्पादों को बाजार से जोड़ने और उनकी ब्रांडिंग के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

गौरतलब है कि दीपावली से पूर्व ‘व्यासपुर (Vyaspure)’ ब्रांड के अंतर्गत विशेष दीपावली गिफ्ट हैंपर लॉन्च किए जाएंगे। इस ब्रांड से बिलासपुर की महिलाओं को रोजगार और स्वावलंबन की नई राह खुलेगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल का पहला आइलैंड टूरिज्म प्रोजेक्ट अगले महीने होगा शुरू, गोविंद सागर झील बनेगी नया पर्यटन हब

इसके साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) के अंतर्गत बने मकानों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रधान तथा ग्राम सचिव उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More